फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Aadhaar card made on fake letter head of Tahsildar in shimla

तहसीलदार के फर्जी लेटर हेड पर बना दिए आधार कार्ड

Thu, 25 Apr 2019 10:21 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 25 Apr 2019 10:21 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar card made on fake letter head of Tahsildar in shimla
सांकेतिक तस्वीर

उपायुक्त कार्यालय परिसर शिमला में नोटरी ने अवैध तरीके से तहसीलदार कार्यालय के पते पर आधार कार्ड बना दिए। हैरत की बात है कि नोटरी ने पहले तो नायब तहसीलदार का फर्जी लैटर तैयार किया।

विज्ञापन


इसके बाद लेटर हेड पर तहसीलदार के हस्ताक्षर के स्थान पर खुद ही लेटर हेड पर हस्ताक्षर कर दिए और आधार संचालक के पास आधार कार्ड फार्म सत्यापन कर दिए। मामला सामने आने पर उपायुक्त ने एडीएम को जांच के निर्देश दिए है।
विज्ञापन


शिमला शहरी नायब तहसीलदार एचएल गेज्टा के पास इस तरह की शिकायतें पहुंच रही थीं। इसके बाद नायब तहसीलदार ने नोटरी में छापेमारी की। छापेमारी में नायब तहसीलदार ने उपायुक्त कार्यालय परिसर में लोगों से नोटरी और डाक्यूमेंट राइटर की तय दरों से कई गुना अधिक फीस वसूलने का मामला पकड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आधार बनाने को राजपत्रित अधिकारी की मंजूरी जरूरी

इसके अलावा एक नोटरी को राजस्व रिकॉर्ड से छेड़छाड़ करते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। नोटरी कार्यालय बंद होने के बाद शाम छह बजे कार्यालय में आकर कुछ प्रशिक्षु चिकित्सकों के ऐग्रीमेंट बांड को राजस्व विभाग के रजिस्टर में खुद दर्ज कर रहा था।

जांच में नोटरी के संलिप्त होने के बाद नायब तहसीलदार ने इसकी रिपोर्ट बनाकर एसडीएम को सौंपी है। इसी बीच एसडीएम ने मामले की रिपोर्ट उपायुक्त को भेज दी। शिकायत मिलने के बाद उपायुक्त ने भी एडीएम (कानून एवं व्यवस्था) को जांच के निर्देश दे दिए हैं। एडीएम की ओर से जांच शुरू की जा चुकी है।

आधार केंद्र संचालक के मुताबिक लोगों को आधार कार्ड बनने के लिए राजपत्रित अधिकारी की मंजूरी जरूरी है। राजपत्रित अधिकारी की ओर से जारी लेटर हेड पर सत्यापन के बाद ही आधार कार्ड संचालक आधार कार्ड बना सकते हैं। इससे पहले आधार केंद्र संचालक की ओर से जारी आधार फार्म पर ही राजपत्रित कर्मचारी के हस्ताक्षर होते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed