फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A young man in debt died after consuming poison in kangra himachal

कर्ज में डूबे युवक ने जहर खाकर दी जान, सुसाइड नोट में ये लिखा

Fri, 04 Oct 2019 10:03 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 04 Oct 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
A young man in debt died after consuming poison in kangra himachal
प्रतीकात्मक तस्वीर

नगर निगम के वार्ड नंबर-15 के कर्ज में डूबे एक युवक ने जहर खाकर जान दे दी। परिजन उसे राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। व्यक्ति नोरबलिंगा में सिक्योरिटी गार्ड था। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार प्रवेश कुमार (37) पुत्र जगदीश चंद निवासी वार्ड नंबर 15 खनियारा तहसील धर्मशाला ने वीरवार देर रात कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर खाने से पहले प्रवेश ने एक सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें उसने मौत का कारण कर्ज बताया।
विज्ञापन


सुसाइड नोट में प्रवेश ने लिखा है कि वह पिछले कई सालों से अपना घर और काम धंधा चलाने के लिए लोगों से कर्ज ले चुका है और ये कर्ज अब लाखों में पहुंच चुका है। वहीं आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वह कर्ज उतार सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते मौत को गले लगाना ही उचित समझा। प्रवेश ने सुसाइड नोट ऐसा कुछ भी नहीं लिखा है कि उसके सिर पर कितना कर्ज था और उसने किस-किस को कर्ज वापस करना था। वहीं, इस संदर्भ में सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि प्रवेश का टांडा में पोस्टमार्टम करवाया गया है।


सुसाइड नोट के आधार और परिजनों से पूछताछ के बाद ही पता चल पाएगा कि उसने किन-किन लोगों से कर्ज ले रखा था। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed