{"_id":"5ebd3f1b8ebc3e90a8332ca5","slug":"a-shredded-head-and-arm-of-a-person-found-on-the-road-in-kasol-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसोल में सड़क पर मिला व्यक्ति का कटा सिर और बाजू, घाटी में सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कसोल में सड़क पर मिला व्यक्ति का कटा सिर और बाजू, घाटी में सनसनी
Thu, 14 May 2020 06:26 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 14 May 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के कुल्लू जिले की पार्वती घाटी के कसोल के पास बीच सड़क में एक व्यक्ति का कटा हुआ सिर व बाजू मिलने से पूरी घाटी में सनसनी फैल गई है। दोपहर करीब तीन बजे स्थानीय लोगों ने देखा कि कसोल-मणिकर्ण सड़क पर कसोल के साथ पांच से छह आवारा कुत्ते एक व्यक्ति का सिर और बाजू जंगल की तरफ से सड़क पर लाए थे।
विज्ञापन
लोगों ने इसे कुत्तों से छुड़वाया और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो कुछ दूर जंगल में एक शव भी बरामद हुआ। शव जंगल में गली-सड़ी अवस्था में पड़ा था। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन