फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   a person strips off in icici atm.

एटीएम में घुसकर उतारे सारे कपड़े और फिर..

Tue, 24 Feb 2015 09:17 AM IST
Updated Tue, 24 Feb 2015 09:17 AM IST
विज्ञापन
a person strips off in icici atm.

शाम करीब पांच बजे आईसीआईसीआई के एटीएम में दाखिल हुए एक शख्स ने अजीब सी हरकत कर डाली। पहले तो इसने अपने सारे कपड़े उतार दिए और फिर यहां मालरोड और स्कैंडल प्वाइंट पर निर्वस्त्र होकर घूमने लगा।

विज्ञापन


इसे देखकर वहां टहल रहे लोग असहज हो गए। किसी ने पुलिस को सूचना दी तो उसे पकड़ कर थाने ले गए। इस शख्स ने ऐसा क्यों कि इसका अभी पता नहीं चला है। व्यक्ति की इस हरकत से मौके पर मौजूद लोग सकते में आ गए।
विज्ञापन


व्यक्ति जिस एटीएम में दाखिल हुए वह मालरोड पर सबसे ज्यादा भीड़भाड़ वाले स्कैंडल प्वाइंट पर ही स्थित है। इस एटीएम में सबसे ज्यादा भीड़ भी रहती है। बताया जा रहा है कि जिस समय यह एटीएम में दाखिल हुआ उस समय वहां कोई नहीं था। इसने वहीं सारे कपड़े उतार दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला का ही रहने वाला है शख्स

a person strips off in icici atm.

पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में यह मानसिक रोगी लग रहा है। इसकी उम्र करीब 38 साल है यह शिमला के साथ लगते जाठियादेवी का रहने वाला है। शाम करीब पांच बजे वह आईसीआईसीआई के एटीएम में दाखिल हुआ।

वहां उसने अपने सारे कपड़े उतारे और उसके बाद बाहर आ गया। निर्वस्त्र हालत में उसे देख हर कोई बगले झांकने लगा। मालरोड पर उस समय काफी भीड़ थी। इस शख्स की ऐसी हरकत देखकर हर कोई हैरान परेशान था। पुलिस को भी उसे पुलिस नियंत्रण कक्ष तक ले जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। थाने आकर इसने पुलिस पूछताछ में केवल अपने घर का नाम पता बताया।

लाख पूछने के बाद भी इसने नहीं बताया कि उसने कपड़े क्यों उतारे? उसने यह हरकत क्यों की इसकी वजह तलाशी जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि इसने कोई नशा कर रखा था या फिर यह किसी मानसिक अवसाद से पीड़ित है। डीएसपी सिटी बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल यह कोई मानसिक रोगी लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed