{"_id":"651cc13c0b73055e34adc4ece0dae27e","slug":"a-person-sold-his-mother-and-sister-land-at-una-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखे से बेच दी मां और बहन की जमीन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धोखे से बेच दी मां और बहन की जमीन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Fri, 10 Oct 2014 02:20 PM IST
विज्ञापन
ऊना के वनगढ़ में एक भाई ने अपनी बहन और मां के हिस्से की पुश्तैनी जमीन धोखे से किसी अन्य व्यक्ति को बेच डाली। बहन शादीशुदा है और शादी के बाद से चंडीगढ़ में रह रही है। जबकि मां ने दूसरी शादी की है। इस जमीन में मां का भी हिस्सा है।
विज्ञापन
बेची गई जमीन की कीमत लाखों में बताई जा रही है। बहन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसके भाई के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
एसपी ऊना ने बताया कि ऊना सदर थाना के तहत वनगढ़ निवासी दिवंगत प्रीतम चंद की पुत्री ने अपने भाई पर इसकी मां और इसके हिस्से की पुश्तैनी जमीन बेचने की शिकायत दर्ज करवाई गई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके पिता की मौत के बाद इसकी मां ने दूसरी शादी कर ली।
विज्ञापन
इसका भाई संजीव कुमार ही जमीन की देखभाल करता था। मां और बेटी की गैर मौजूदगी में संजीव कुमार ने इन दोनों के हिस्से की जमीन रमेश चंद निवासी वनगढ़ को बेच दी। जब उन्होंने उससे जमीन बेचने का कारण पूछा, तो वह आनाकानी करने लगा।
इसके चलते उन्होंने न्याय के लिए पुलिस की शरण ली है। उधर पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी संजीव कुमार के खिलाफ 419, 420 एवं 34 के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।