{"_id":"e9ae7d8eb2cccd044463c1c08c89c374","slug":"a-person-died-in-solan-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, शिलाई (सिरमौर)
Updated Thu, 24 Jul 2014 05:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला सिरमौर के शिलाई के तहत बेला गांव निवासी बसिया राम (55) की बस की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बुजुर्ग बसिया राम बुधवार को सोलन की ओर आ रहा था।
विज्ञापन
बसियाराम बुधवार को हरियाणा रोडवेज की बस से शिमला से सोलन आ रहा था। सोलन में बस से उतरते समय वह उसी बस की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया।
विज्ञापन
बस चालक बाद में बस लेकर चलता बना। घटना की सूचना मिलते ही सोलन पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने घायल बसियाराम को शिमला इलाज के लिए पहुंचाया। लेकिन हालत नाजुक होने पर पीजीआई रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन
पीजीआई में उसकी वीरवार को मौत हो गई। उधर बेला गांव की प्रधान सुनीता देवी ने बसियाराम की मौत हो जाने की पुष्टि की है। पंचायत प्रधान ने बताया कि बेला गांव में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।