{"_id":"01656942c0505cf58f1fb68b545fd75d","slug":"a-person-commit-suicide-at-baddi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से झगड़े के बाद घर में ही लगा लिया फंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी से झगड़े के बाद घर में ही लगा लिया फंदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
Updated Mon, 28 Dec 2015 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देर रात पत्नी के साथ हुए झगड़े के बाद एक युवक ने अपने कमरे में जाकर फंदा लगा दिया। इसका पता सुबह जाकर चला। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल बद्दी का है। यहां चक्का रोड पर किराये के मकान में रहने वाले एक 26 वर्षीय युवक ने फंदा लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक युवक उत्तराखंड जिले के कोटद्वार का रहने वाला था।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोटद्वार के राजेश कुमार अपने बेटे नेत्र सिंह (26) के साथ चक्का रोड पर कर्मचंद के मकान में रहते थे। पिता के अनुसार नेत्र सिंह नशे का आदी था। बीती रात भी वह शराब पीकर आया। जिस पर खाने को लेकर अपनी पत्नी से झगड़ा करने लगा। झगड़े के बाद वह दूसरे कमरे में सो गया।
विज्ञापन
रात को उठकर उसने बेटे को कमरे की छत में लगी कुंडी से लटका हुआ देखा। उसने शोर मचाया और घर का दरवाजा तोड़ उसे नीचे उतारकर 108 एंबुलेंस को सूचित किया। ईएमटी सुरजीत व पायलट राकेश मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवक को मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर राकेश राय ने बताया कि युवक का पत्नी से झगड़ा हुआ।
विज्ञापन
उसके बाद वह अलग कमरे में सो गया और अपने मफलर से फंदा लगा लिया। एसबी बिशेर सिंह ने बताया कि पुलिस को मृतक के कमरे से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक नशे का आदी था। पत्नी से झगड़े के बाद उसने ऐसा कदम उठाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।