फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A Napali person killed his wife

भाई के साथ मिलकर ली पत्नी की जान

Thu, 29 May 2014 03:25 PM IST
Updated Thu, 29 May 2014 03:25 PM IST
विज्ञापन
A Napali person killed his wife

मंडी के करसोग में नेपाल मूल के एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर डाली। आरोपी ने अपने सगे भाई के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन

पढ़ें, पड़ोसी ही निकला महिला टीचर का कातिल
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी पत्नी पर संदेह करता था और इसीलिए इसने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी प्रकाश बहादुर को गिरफ्तार कर लिया है।

करसोग पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी का भाई फरार चल रहा है। हत्या की यह वारदात करसोग बसस्टैंड के पास अंजाम दी गई।

रॉड, डंडे से कर दी पत्‍नी की हत्या

A Napali person killed his wife

पुलिस के अनुसार आरोपी ने बुधवार देर रात अपने भाई के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। इसने रॉड से पत्‍नी नर्मदा के सिर पर वार कर दिया जिससे यह बेहोश हो गई।

आरोपी ने कई बार वार कर इसे जान से मार दिया। बताया जा रहा है कि जिस समय यह वारदात अंजाम दी गई उस समय आरोपी के बच्‍चे भी घर पर थे।

पुलिस के मुताबिक महिला के तीन बच्चे हैं। फिलहाल पुलिस इनके भी बयान लेने की कोशिश कर रही है।

लाश ठिकाने लगाने के लिए मंगवाई टैक्सी

A Napali person killed his wife

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने महिला की लाश को चादर में लपेट लिया और फिर इसे ठिकाने लगाने लगे। इसके लिए इन्होंने एक टैक्सीचालक को बुलाया।

आरोपियों ने बताया कि इस चादर में सीमेंट की बोरी है। इसे कहीं ले जाना है। मगर चालक को इन पर संदेह हुआ।

जैसे ही यह इसे चैक करने लगा कि महिला की लाश दिखाई दी। वहीं, दोनों आरोपी पकड़े जाने के डर से इधर उधर भागने लगे। बाद में चालक ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने आरोपी पति को दुकान में घेरकर गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed