पोते ने किया ऐसा काम कि दंग रह जाएंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुजुर्ग दादी अभी चारा डालने गौशाला में गई थी कि पीछे से दबे पांव पोता वहां आ गया। जैसे ही दादी बात करने लगी कि पोते ने एकाएक लोहे की रॉड से उस पर हमला बोल दिया। मामला हिमाचल के जिला चंबा का है।
यहां के उपमंडल सलूणी में एक कलयुगी पोते ने अपनी दादी को सरिये से लहुलूहान कर दिया। पुलिस के अनुसार सलूणी के गांव चहालू खीति देवी आयु 60 वर्ष पत्नी चहालू राम मंगलवार को सुबह अपने गौशाला में पशुओं को चारा डालने गई थी।
इसी बीच नौंवी कक्षा में पढ़ने वाले पोते ने उसे सरिये से लहूलुहान कर दिया। हमले में महिला बेहोश हो गई।
मरा हुआ समझकर भाग गया
युवक ने अपनी दादी को मरा हुआ समझ कर वहां से चला गया। महिला के सिर पर पर सरिये से कई बार किए गए हैं। कुछ समय के बाद महिला को होश आया तथा उसने इसकी सूचना गांव के लोगों को दी।
हादसे के समय मौके पर परिवार का कोई भी सदस्य घर पर नहीं था। जिसके कारण महिला के सिर से काफी खून बह गया। गांव के घटना की सूचना ड्यूटी पर गए महिला के पति को दी तथा महिला को क्षेत्रीय अस्पताल चंबा पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद महिला को दाखिल कर लिया है।
क्षेत्रीय अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी राम कमल ने बताया कि महिला को सिर में काफी चोटें आई हैं तथा महिला के सिर से काफी खून बह चुका है। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दी तथा पुलिस ने घायल महिला का बयान दर्ज किया तथा कार्रवाई शुरू कर दी।