{"_id":"9ac85fe0c7431ca02f0ddd0089a0e99b","slug":"95-lakh-cash-theft-at-manali-doubt-on-a-prisoner-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकन महिला बोली, दोस्त ने चुराए 95 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमेरिकन महिला बोली, दोस्त ने चुराए 95 लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली, पतलीकूहल
Updated Sun, 21 Feb 2016 09:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व-विख्यात पर्यटन नगरी मनाली में अमेरिकन महिला के कमरे का ताला तोड़ 95 लाख रुपये उड़ाने का मामला उलझता जा रहा है। अब महिला ने उसकी बड़ी राशि चुराने का आरोप अपने चिली निवासी साथी पर लगाया है।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि यही व्यक्ति जानता था कि उसके पास इतना पैसा है। हैरत की बात है कि महिला जिस शख्स पर चोरी का आरोप लगा रही है, वह पिछले डेढ़ माह से वीजा पासपोर्ट न होने के चलते कुल्लू जेल में बंद है।
विज्ञापन
महिला का कहना है कि आरोपी ने जेल में रहते हुए ही साजिश रच कर उसके कमरे से पैसे को चुराया है। पुलिस इस मसले की जांच के लिए चिली निवासी आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर कुल्लू जेल से मनाली ले आई है।
विज्ञापन
यहां हवालात में उससे चोरी के सिलसिले में कड़ी पूछताछ हो रही है। उधर, मनाली के डीएसपी पुनीत रघु ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस महिला की शिकायत पर आरोपी को मनाली लाकर पूछताछ कर रही है।
उन्होंने माना कि यह केस काफी पेचीदा है। जिस अमेरिकन महिला के 95 लाख उड़ाए गए हैं, वह स्वयं भी मिशन अस्पताल में उपचाराधीन है। उससे ज्यादा सवाल-जवाब संभव नहीं है। दावा किया कि जल्द ही सच्चाई सबके सामने आ जाएगी।