फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   जमीन पर बह गया 11000 लीटर पेट्रोल

जमीन पर बह गया 11000 लीटर पेट्रोल

Sun, 11 Jun 2017 11:52 PM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
जमीन पर बह गया 11000 लीटर पेट्रोल
डमटाल (कांगड़ा)। रविवार सुबह 4:00 बजे के करीब डमटाल के नजदीक रांची मोड़ पर पेट्रोल से भरा टैंकर पलट गया। इससे टैंकर में भरा 11000 लीटर पेट्रोल जमीन पर बिखर गया। हादसे में करीब 15 लाख का नुकसान हुआ है। इसकी सूचना अग्निशमन केंद्र नूरपुर को दी गई और अग्निशमन के केंद्र प्रभारी मदन सिंह थापा और उनकी टीम मौके पर तुरंत पहुंची। अगर मौके पर जल्दी अग्निशमन नहीं पहुंचता तो एक बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

अग्निशमन केंद्र प्रभारी नूरपुर मदन सिंह थापा और उनकी टीम ने बहुत बड़ा हादसा होते-होते बचा लिया। टैंकर जालंधर से 11000 लीटर पेट्रोल भरकर रेहन क्षेत्र के चामुंडा फिलिंग स्टेशन के लिए आ रहा था। जैसे ही टैंकर दुकान से रांची मोड पर पहुंचा तो आगे अचानक पशुओं के आने से वह उन्हें बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर ड्राइवर प्रदीप शर्मा और परिचालक सुनील कुमार की सूझ-बूझ से कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ। हादसे की सूचना अग्निशमन केंद्र को दी गई। अग्निशमन केंद्र नूरपुर के प्रभारी मदन सिंह थापा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed