फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   85 lakh scam in PNB dadahu, sirmaur branch.

पंजाब नेशनल बैंक में बड़ा घोटाला, 85 लाख का गबन

Fri, 22 Jan 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर) Updated Fri, 22 Jan 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
85 lakh scam in PNB dadahu, sirmaur branch.

हिमाचल के जिला सिरमौर के थाना क्षेत्र रेणुका के अंतर्गत सैनधार क्षेत्र की पराड़ा पंजाब नेशनल बैंक शाखा में पूर्व प्रबंधकों ने करीब 85 लाख रुपये का गबन किया है। बैंक के वर्तमान शाखा प्रबंधक सुभाष लोहत ने शुक्रवार को रेणुका थाने में वर्ष 2012-13 में रहे पूर्व शाखा प्रबंधकों के खिलाफ जालसाजी और हेराफेरी का मुकदमा दर्ज करवाया है।

विज्ञापन


उन्होंने शिकायत में बताया कि पूर्व प्रबंधकों के कार्यकाल के दौरान 84.84 लाख के जिन लोगों को ऋण दिए गए थे, उनका आज तक कोई अता पता नहीं है और न ही अभी तक इस राशि की कोई रिकवरी हो पाई है। इस मामले में बैंक की राशि हड़पने की संभावना है। ऋण प्राप्त करने वाले लोगों की संख्या दर्जनों में हैं, लेकिन बैंक को अभी तक राशि का भुगतान नहीं हुआ है।
विज्ञापन


उधर, डीएसपी मुख्यालय प्रताप सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शाखा प्रबंधक की शिकायत पर पूर्व प्रबंधकों के खिलाफ रेणुका थाने में धारा 420, 467, 468, 471, 474 और 120 बी के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस बैंक का पूरा रिकार्ड तलब कर मामले की गंभीरता से जांच करेगी। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed