फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   होर्डिंग से टकराई कार, इंजीनियरिंग के छात्र की मौत

होर्डिंग से टकराई कार, इंजीनियरिंग के छात्र की मौत

Sun, 11 Jun 2017 11:52 PM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
होर्डिंग से टकराई कार, इंजीनियरिंग के छात्र की मौत
डमटाल/इंदौरा(कांगड़ा)। डमटाल के रांची मोड़ पर रविवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लोहे के होर्डिंग के साथ जा टकराई। हादसे में कार में सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस कार में सवार जम्मू के त्रिकुटनागर का रहने वाला माधव घई पुत्र संजय घई चंडीगढ़ में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था और रविवार सुबह चंडीगढ़ से अपनी कार नंबर जेके-02एयू-7889 में सवार होकर अपने घर जा रहा था। डमटाल पहुंचने पर रांची मोड़ पर उसने कार से नियंत्रण खो दिया और कार सीधे सड़क किनारे लगे लोहे के होर्डिंग के साथ जा टकराई। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखचे उड़ गए। सूचना मिलने पर डमटाल पुलिस चौकी के ट्रैफिक हेड कांस्टेबल संत राम और मोहिंद्र सिंह टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। कार में फंसे युवक को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। मृतक और गाड़ी के दस्तावेजों की पड़ताल करने पर मृतक के परिजनों को जम्मू में सूचना दी गई। वहीं ,नूरपुर के डीएसपी मेघनाथ चौहान ने बताया कि डमटाल में हुई दुर्घटना का कारण तेज रफ़्तार माना जा रहा है। इस कारण मृतक कार पर नियंत्रण न रख सका और तीखा मोड़ होने के कारण सड़क किनारे लोहे के होर्डिंग के साथ जा टकराया। इससे मौके पर ही छात्र की मौत हो गई। डमटाल पुलिस चौकी में मामला दर्ज किया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed