{"_id":"d9d22452423d73e5fadc62dfefdbdd0f","slug":"75-year-old-woman-put-the-noose-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"75 वर्षीय महिला ने लगाया फंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
75 वर्षीय महिला ने लगाया फंदा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ सिरमौर
Updated Tue, 26 Aug 2014 03:51 PM IST
विज्ञापन
सिरमौर जिला के पच्छाद क्षेत्र की जामन की सेर पंचायत के ओडर गांव की एक 75 वर्षीय महिला ने समीप के पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ओडर गांव की वृद्घ महिला द्रोपदी देवी बीती 23 अगस्त को घर से अचानक कहीं चली गई। वृद्घा के पुत्र बेली राम ने सोचा कि मां शायद उसकी बहन सुमित्रा के घर चली गई है।
विज्ञापन
लेकिन बहन से संपर्क करने पर भी जब द्रोपदी का कहीं कोई पता नहीं चला तो उसे परिजनों ने इधर उधर तलाशना शुरू कर दिया। बाद में कुछ ही दूरी पर द्रोपदी का शव पेड़ पर रस्सी से झूलता दिखाई पड़ा।
विज्ञापन
उधर घटना की पुष्टि करते हुए राजगढ़ के डीएसपी बीएस बरागटा ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस धारा 174 के तहत मामले की जांच कर रही है।