{"_id":"5daf0c4d8ebc3e01734789ec","slug":"70-thousand-rupees-cheated-in-the-name-of-pradhanmantri-matri-vandana-yojana-read-the-whole-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के नाम पर ठगे 70 हजार रुपये, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के नाम पर ठगे 70 हजार रुपये, पढ़ें पूरा मामला
Tue, 22 Oct 2019 07:34 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 22 Oct 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के नाम पर शातिर ने दंपती और एक महिला को 70 हजार रुपये का चूना लगा दिया। यह दोनों मामले ठियोग के रहीघाट और कथाल के हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस थाना ठियोग के अनुसार खुद को केएनएच का डॉक्टर बताकर रहीघाट में ज्वेलर का काम करने वाले शत्रुघ्न शाह और उनकी पत्नी अंजू देवी को शातिर ने फोन कर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत छह हजार रुपये देने के लिए खाता नंबर और एटीएम कार्ड नंबर मांगे।
विज्ञापन
इसके बाद उनके मोबाइल में आया ओटीपी भी पूछा, जिसे उन्होंने बता दिया। शातिर ने पति-पत्नी दोनों के खातों से 59,910 रुपये ट्रांसफर कर लिए। दूसरे मामले में संधू के कथाल गांव में भी शातिर ने आशा वर्कर हेमलता को केएनएच का डॉक्टर बताकर मातृ वंदना योजना के आवेदकों की सूची मांगी।
विज्ञापन
सूची मिलने के बाद शातिर ने कथाल निवासी सुशील की पत्नी को फोन कर खाते और एटीएम की डिटेल मांगकर 10 हजार की राशि ट्रांसफर कर ली। सुशील कुमार ने पुलिस थाना ठियोग में मामला दर्ज करवाया है। डीएसपी ठियोग कुलविंदर सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।