{"_id":"5b48df074f1c1b4c748b46d3","slug":"61531502343-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारोबारी रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 14 Jul 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढली में कबाड़ का काम करने वाला एक कारोबारी रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों ने हर जगह उसकी तलाश की लेकिन कहीं उसका सुराग नहीं मिला। परिजनों ने थाना बालूगंज में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। घोड़ा चौकी में रहने वाला 34 साल का जयलाल ढली में कबाड़ का कारोबार करता है।
विज्ञापन
जयलाल दस जुलाई को घर से ढली स्थित अपनी दूकान के लिए निकला लेकिन देर शाम घर नहीं लौटा। अगले ही दिन परिजनों ने जयलाल के बारे में रिश्तेदारों को बताया कि वह घर नहीं आया है लेकिन परिजनों को कहीं से भी कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
ऐसे में परिजनों ने अपहरण का अंदेशा जताते हुए बालगूंज थाना में गुमशुदगी की रपट दर्ज करवाई है। पुलिस के मुताबिक गायब कारोबारी घोड़ा चौकी में अपने परिजनों के साथ रहता है। मूल रूप से जयलाल मंडी के डैहर गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन