{"_id":"5c2ba15cbdec2256d743d206","slug":"51546363228-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल के जश्न में खलल डालने पर 16 पहुंचे हवालात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नए साल के जश्न में खलल डालने पर 16 पहुंचे हवालात
Wed, 02 Jan 2019 11:55 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 02 Jan 2019 11:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल के जश्न पर कई युवा सैलानी नशे में चूर होकर अपनी सुध बुध खो बैठे और अपने ही साथियों से भी बिछुड़ गए। ऐसे कई सैलानियों की रात थाने में कटी। जश्न के नाम पर हुड़दंग करने वाले 16 सैलानियों की सैर हवालात में जाकर खत्म हुई। इनमें पंजाब और हरियाणा से आए पर्यटकों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन
पुलिस ने इनके चालान काटे और होश में आने के बाद इनके परिचितों के सुपुर्द किया। रात दस बजे के बाद रिज और मालरोड पर अधिकतर युवा बेसुध थे। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस रात को करीब दो बजे मालरोड और रिज मैदान पूरी तरह से खाली करवाने में सफल रहे।
विज्ञापन
देररात जब पर्यटक कुफरी से लौट रहे थे तो एकाएक गाड़ियों की संख्या बढ़ने से ट्रैफिक जाम लग गया क्योंकि कई जगह पर सड़क के किनारे ही पर्यटक गाड़ी खड़ी कर नाचते गाते रहे। इन्हें हटाने के लिए पुलिस काफी मशक्कत करती नजर आई। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने कहा कि शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले 16 सैलानियों के थाना सदर में चालान किए गए।
विज्ञापन