फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   थाना से 500 मीटर दूरी पर फूंक डालीं तीन कारें, एक मोटरसाइकिल

थाने से 500 मीटर दूरी पर फूंक डालीं तीन कारें, एक मोटरसाइकिल

Thu, 24 May 2018 11:16 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 11:16 AM IST
विज्ञापन
थाना से 500 मीटर दूरी पर फूंक डालीं तीन कारें, एक मोटरसाइकिल

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

शिमला। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शिमला प्रवास के लिए शहर में पुख्ता इंतजामों के बीच ढली में शरारती तत्वों ने चार वाहन फूंक डाले। तीन कार और मोटरसाइकिल को थाना से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर जला दिया।

एक कार हरियाणा, एक चिड़गांव तो एक कार स्थानीय निवासी की थी। ढली सड़क पर गश्त कर रही पुलिस की एक टीम ने रात ढाई बजे बजे कारों में आग लगी हुई देखी। इसकी जानकारी अग्निशमन विभाग को दी गई। दमकल विभाग जब तक मौके पर पहुंचता। तीन कारें और मोटरसाइकिल पूरी तरह से जल गए थे।
विज्ञापन


राष्ट्रपति के शिमला दौरे के दौरान शहर की मुख्य सड़कें खाली कर रखी है। सड़क किनारे कोई भी गाड़ी खड़ी करने पर प्रतिबंध लगा रखा है। ऐसे में गाड़ी मालिकों ने गाड़ियां ढली-भट्ठाकुफर सड़क पर खड़ी कर रखी हैं। यह गाड़ियां भी प्रभाकर ऑटो मोबाइल के समीप ढांक की तरफ खड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंदेशा जताया जा रहा है कि वारदात के पीछे नशेड़ियों का हाथ हो सकता है। पुलिस ने सड़क किनारे लगे आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। आरोपियों को अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।


वहीं , पुलिस ने बुधवार को मौके पर फोरेंसिक की टीम भी पहुंची और राख के सैंपल लिए। जांच में साफ हो पाएगा कि गाड़ियों को जलाने के लिए किस चीज का इस्तेमाल किया गया। गाड़ियों के जलने की घटना के पीछे किसी शरारती तत्व का हाथ है या फिर किसी दूसरी वजह से गाड़ियों में आग लगी।

ढली थाना में मामला दर्ज : एसपी
एसपी शिमला ओमापति जमवाल ने कहा कि थाना ढली में मुकदमा दर्ज कर आगामी छानबीन अमल में लाई जा रही है। वाहनों को आग लगाने वालों की पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed