फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   पांच किलो चरस

पांच किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार

Sun, 26 Aug 2018 01:10 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 01:10 PM IST
विज्ञापन
पांच किलो चरस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। सदर थाना पुलिस टीम ने कोटी पुल के पास नाकेबंदी के दौरान जम्मू कश्मीर के कठुआ निवासी एक व्यक्ति को पांच किलो 30 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना पुलिस की टीम ने शनिवार दोपहर डेढ़ बजे कोटी पुल के पास नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान कोटी की तरफ से जल्लो राम निवासी कठुआ जेएंडके अपनी पीठ पर एक बैग लेकर आया। पुलिस को देखकर व घबरा गया और वहां से भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने रोककर उसके बैग की तलाशी ली तो पांच किलो 30 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed