{"_id":"593d97d54f1c1b11188b45b3","slug":"41497208789-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर के पास ट्रक चालक को फेंककर फरार हुए कार सवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजनौर के पास ट्रक चालक को फेंककर फरार हुए कार सवार
Updated Mon, 12 Jun 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर के पास ट्रक चालक को फेंककर फरार हुए कार सवार
रामपुुर। हाईवे पर एक ट्रक ने शनिवार रात को कार में टक्कर मार दी थी। जिससे गुस्साए कार सवारों ने ट्रक को ओवरटेक करके रुकवाया और उसके चालक को खींचकर अपनी कार में डालकर ले गए थे। पुलिस ने उसको पूरी रात तलाशा था लेकिन उसका पता नहीं चला सका। बाद में वह खुद ही थाने पहुंच गया जहां दोनों के बीच समझौता हो गया।
शहजादनगर थाना क्षेत्र में शनिवार की रात करीब आठ बजे एक ट्रक बरेली की ओर से दिल्ली जा रहा था। हाईवे पर शंकरपुर के पास ट्रक से कार में साइड लग गई थी। इसके बाद गुस्साए कार सवारों ने ट्रक को ओवरटेक करके रुकवा लिया था। ट्रक चालक को जबरन खींच कर उतार लिया और कार के अंदर डालकर ले गए थे। हाईवे से ट्रक चालक का अपहरण होने की सूचना के बाद शहजादनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। उसके बाद पूरे जिले में रात भर चेंकिग अभियान चलाया गया था लेकिन उसका पता नहीं चल सका था। सुबह को वह खुद ही आ गया था। शहजादनगर इंस्पेक्टर का कहना है कि ट्रक चालक मुरादाबाद के भोजपुर थाना निवासी खलील है। दोनों में समझौता हो गया है। कार सवार उसको बिजनौर के पास छोड़कर भाग गए थे।