{"_id":"4180c6d34530f82b96e0514e59ff139e","slug":"4-arrested-for-fake-voting-in-panchayat-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी मतदान करते तीन नाबालिग सहित चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी मतदान करते तीन नाबालिग सहित चार गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, चांजू (चंबा)
Updated Sun, 03 Jan 2016 04:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा की बघेईगढ़ में चार लोगों को फर्जी मतदान करते हुए दबोचा गया। इनमें तीन नाबालिग हैं। फर्जी मतदान की भनक लगते ही मतदान केंद्र पर हंगामा हो गया। दो गुटों में तनाव पैदा हो गया। पुलिस ने बीच बचाव किया। तीन नाबालिगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
जबकि, चौथे फर्जी मतदाता से पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि चारों सुबह कंगेला वार्ड में मतदान के लिए पहुंचे थे। इस दौरान मतदान केंद्र में मौजूद एक उम्मीदवार के एजेंट ने पहचान पत्र दिखाने को कहा। उनके पास कोई पहचान पत्र नहीं था। जब उनसे पूछताछ की गई तो वे कोई जवाब नहीं दे पाए। इस बीच मतदान केंद्र में हंगामा शुरू हो गया।
विज्ञापन
इस बीच मतदान केंद्र में मौजूद अधिकारी ने इसकी सूचना आलाधिकारियों को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चारों से छानबीन शुरू कर दी। तीन मतदाता 18 साल से कम उम्र के पाए गए। जबकि, एक बालिग पाया गया। तीन को नाबालिग होने की वजह से छोड़ दिया गया है। थाना प्रभारी बाबू राम शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
खंड विकास अधिकारी तीसा सन्नी शर्मा का कहना है कि बघेईगढ़ पंचायत से फर्जी मतदान की सूचना मिली है। जिस पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की मदद ली गई है और पुलिस निगरानी में ही यहां मतदान करवाया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले में छानबीन करेगी।