{"_id":"5a58ef034f1c1bab3f8b470b","slug":"31515777795-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमों के विपरीत पदोन्नति पर बिफरे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमों के विपरीत पदोन्नति पर बिफरे कर्मचारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन विभाग में जूनियर कर्मचारी को वरिष्ठ कर्मचारी की अनदेखी कर नियमों के विपरीत पदोन्नत करने पर विभाग के कर्मचारियों में रोष है। वन सामुदायिक केंद्र चक्कर में प्रदेश फॉरेस्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष तुलसी राम की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
बैठक में नियमों के विपरीत जूनियर कर्मचारी को दी गई पदोन्नति पर चर्चा की गई। कहा कि जूनियर कर्मचारी को पदोन्नत किया गया है जिसका न तो भर्ती एवं पदोन्नति नियम में प्रावधान पहले था और न ही वर्तमान में प्रावधान है।
विज्ञापन
बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों ने इसका विरोध कर वन विभाग की कार्यप्रणाली और अधिकारियों के लाचार रवैये पर भी नाराजगी व्यक्त की।
इसके अतिरिक्त क्षेत्रीय कर्मचारियों की अभी तक ड्यूटी की अवधि निश्चित न होने के कारण 24 घंटों की जिम्मेदारी की एवज में अतिरिक्त वेतन देने की मांग की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ उपप्रधान चांद स्वरूप, महासचिव दिनेश शर्मा, वन वृत्तों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन