फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   30 lakhs recovered from fraudulent gangs in nalagarh himachal

नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह से 30 लाख बरामद

Mon, 23 Sep 2019 08:25 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 23 Sep 2019 08:25 PM IST
विज्ञापन
30 lakhs recovered from fraudulent gangs in nalagarh himachal

लोगों को झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना सहित पांच लोगों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने 30 लाख की बरामद की है। मुख्य सरगना ने चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी डीलर को यह राशि यहां संपत्ति लेने के लिए दी थी।

विज्ञापन


गिरोह भोले-भाले लोगों को नौकरी लगाने, उनके बच्चों को बेहतर भविष्य देने, विदेश भेजने के प्रलोभन देकर उनकी जमापूंजी पर हाथ साफ करते थे। बद्दी पुलिस के तहत नालागढ़ थाना क्षेत्र के पंजैहरा के व्यक्ति के दर्ज करवाए मामले के बाद पुलिस ने कार्रवाई कर मामले में अब तक पांच गिरफ्तारियां कर ली हैं।
विज्ञापन


मुख्य सरगना सुभाष कास्टा निवासी गांव नगर शिआवा डाकघर कुनिहार तहसील अर्की को पुलिस टीम ने दबोच लिया, जबकि इससे पहले पुलिस अनिल कुमार (27) निवासी गांव अहमद डाकघर भारथियां तहसील जिला हमीरपुर, पंकज कुमार (23), चंद्रशेखर निवासी गांव आदुवाल व गगन को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेश कुमार पुत्र बालक राम निवासी गांव व डाकघर पंजैहरा तहसील नालागढ़ ने अपने साथ हुई ठगी की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया था कि चंद्रशेखर निवासी गांव आदुवाल नालागढ़ व रोहित उर्फ रिंकू ने मिलकर उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर 10 लाख हड़प लिए।

शिकायतकर्ता ने बताया कि जनवरी 2018 में चंद्रशेखर ने इसे अपने घर पर बुलाया और इसके लड़के-लड़कियों को अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। दोनों ने इससे 10 लाख रुपये लिए और न पैसे वापस दिए और न ही नौकरी दिलवाई।

अब तक पांच आरोपी किए गिरफ्तार : एसपी 

इसके बाद पुलिस ने मुख्य सरगना सहित पांच लोगों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। मुख्य आरोपी सरगना रोहित को बिलासपुर पुलिस वहां अपने मामले में अपने साथ कोर्ट से ले गई है।

पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने कहा कि मुख्य सरगना सहित पांच लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। मुख्य आरोपी सरगना रोहित के खिलाफ बिलासपुर, कांगड़ा, तलाई में मामले दर्ज हैं। उसने घुमारवीं में 40 लाख, तलाई में नकली वर्क वीजा, कांगड़ा में नकली जॉब दिलाने का कार्य किया जिस पर मामले दर्ज है।

पुलिस ने अब तक इनके हमीरपुर लुधियाना चंडीगढ़ के क्वार्टरों में दबिश देकर जाली कॉल लेटर, लैपटॉप, पेनड्राइव, चेक बुक आदि बरामद किए हैं जबकि मुख्य सरगना रोहित से 30 लाख रुपये रिकवर किए हैं। ये इसने चंडीगढ़ स्थित प्रॉपर्टी डीलर को संपत्ति खरीदने के लिए दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed