फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   26 year old woman allegedly killed over dowry in nurpur kangra.

'दहेज के लालच में ससुराल वालों ने मार डाली मेरी बेटी'

Mon, 15 Jun 2015 07:05 PM IST
Updated Mon, 15 Jun 2015 07:05 PM IST
विज्ञापन
26 year old woman allegedly killed over dowry in nurpur kangra.

'करीब छह साल पहले मेरी बेटी सीमा की शादी राकेश के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर सीमा को प्रताड़ित करते थे।' मामला हिमाचल के कांगड़ा जिले का है। नूरपुर के भुगनाड़ा गांव की 26 वर्षीय सीमा देवी की संदिग्ध अवस्था में उसके ससुराल थोड़ा में मौत हो गई।

विज्ञापन


नूरपुर सिविल अस्पताल में  शव का पोस्टमार्टम करवाया गया, जहां मायके वालों ने ससुरालियों पर उनकी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। मृतका के पिता देवराज निवासी गांव थोड़ा ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी सीमा की उसके ससुराल वालों ने सुनियोजित साजिश के तहत हत्या की है।
विज्ञापन

पिता की शिकायत पर पति, सास और ससुर गिरफ्तार

इस दौरान नूरपुर अस्पताल परिसर में दोनों पक्षों के बीच स्थिति काफी तनावपूर्ण रही। मृतका के पिता देवराज ने बताया कि करीब छह साल पहले उनकी बेटी सीमा की शादी भुगनाड़ा निवासी राकेश कुमार के साथ हुई थी। सीमा के दो बेटे हैं। मायके वालों का आरोप है कि उनकी बेटी को ससुराल वाले शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। उन्होंने बताया कि रविवार शाम को उनकी बेटी के ससुराल से फोन आया कि उनकी बेटी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है।

लेकिन, जब वे बेटी के सुसराल पहुंचे तो सीमा के गले पर चोट के निशान थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। डीएसपी नूरपुर कुलदीप कुमार ने बताया कि मृतका सीमा के पिता देवराज की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति राकेश कुमार, सास आशा देवी व ससुर लबू राम को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता लग पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed