{"_id":"5c95206ebdec2213f10ddaf2","slug":"21553277038-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के सामान के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के सामान के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार
Fri, 22 Mar 2019 11:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
होटल होली डे होम के पास से एक मोबाइल कंपनी के टावर का सामान चुराने के आरोप में डाउन डेल की दो महिलाओं समेत एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब चार लाख की कीमत का सामान बरामद कर लिया गया है। थाना सदर में चोरी का मुकदमा दर्ज था। तफ्तीश के बाद सामने आया कि कबाड़ इक्कठा करने वालों का चोरी में हाथ हो सकता है।
विज्ञापन
इस दिशा में जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि चोरी का माल न्यू शिमला के रहने वाले विकास नेगी को बेचा गया है। इस पर पुलिस ने दबिश दी और चोरी के सामान के साथ आरोपी कबाड़ी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
चरस और चिट्टा के साथ एक गिरफ्तार
शिमला। चरस और चिट्टा के साथ देर शाम पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी डाउनडेल का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे पकड़ा और उसके पास से आधा किलो चरस और छह ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपी के बारे में पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी किसी को यह सप्लाई कर पाता उससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन