फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   बैंक में नौकरी का झांसा देकर बेरोजगारों से ठगी

बैंक में नौकरी का झांसा देकर बेरोजगारों से ठगी

Wed, 28 Mar 2018 10:21 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
बैंक में नौकरी का झांसा देकर बेरोजगारों से ठगी

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

शिमला। मालरोड पर बैंक की नौकरी का झांसा देकर इन दिनों कुछ शातिर लोग शिमला के युवाओं को ठग रहे हैं। इंटरव्यू के लिए चंडीगढ़ बुलाने के बाद युवाओं से औपचारिकताओं के नाम पर पैसे लिए जाते हैं और इसके बाद फोन बंद कर लिए जाते हैं। शिमला के राकेश शर्मा ने बताया कि उन्हें भी ऐसा ही एक फोन आया।

सरकारी और प्राइवेट बैंकों में नौकरी का झांसा देकर इंटरव्यू के लिए चंडीगढ़ बुलाया गया। चंडीगढ़ सेक्टर 34 स्थित कार्यालय में डॉक्यूमेंट के साथ 1100 रुपये फीस ली गई। बताया गया कि यह फीस यूनिफार्म के लिए ली जा रही है। ज्वाइनिंग के बाद पहली सेलरी के साथ फीस लौटा दी जाएगी। शुरूआत में 18000 रुपये मासिक वेतन का वादा किया गया।
विज्ञापन


चंडीगढ़ स्थित इस कार्यालय में आसपास के अन्य राज्यों के युवाओं की भी भीड़ लगी थी। इसके बाद जब जब कंपनी के आफिस में फोन किया गया तो बताया गया कि अभी प्रोसेस चल रहा है पूरा होते ही ज्वाइनिंग लेटर भेज दिया जाएगा। दो तीन हफ्ते बाद नंबर बंद कर दिया गया और अब कंपनी का कोई पता नहीं है। शिमला के ही जितेंद्र, दिनेश और सुकेत भी ऐसी ही ठगी के शिकार हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेबसाइट से लिए बेरोजगार युवाओं के नंबर
शातिरों ने नौकरी दिलाने वाली वेबसाइट से बेरोजगार युवकों के नंबर और एड्रेस लिए है। नौकरी के आवेदन के लिए युवा आनलाइन वेबसाइट पर अपने रिज्यूम डालते हैं। योग्यता के अनुसार जब जॉब उपलब्ध होती है तो कोई भी कंपनी युवाओं को फोन कर इंटरव्यू के लिए बुला लेती है। शातिरों ने युवाओं का पूरा डेटा इन वेबसाइटों से उठा लिया है।


नौकरी के लिए खलीनी बुला कर भी
युसीसी प्राइवेट लिमिटेड शिमला में भी युवाओं के साथ नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सुरेश कुमार का कहना है कि कंपनी ने फोन करके उन्हें पर्यटन क्षेत्र में नौकरी के नाम पर इंटरव्यू के लिए खलीनी बुलाया। एक हजार रुपये पंजीकरण शुल्क भी लिया, लेकिन बाद में अन्य युवाओं को प्लान पर कमीशन देने की बात कही। पंकज कुमार और प्रशांत सहित कई अन्य युवाओं ने ठगी के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को पत्र भी लिखा है। युवाओं का कहना है कि पुलिस को तुरंत धोखाधड़ी करने वालों पर कार्रवाई करनी चाहिए ताकि अन्य युवा इनके चुंगल में न फंसे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed