{"_id":"5ab13f814f1c1bb6758b662b","slug":"21521565569-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो किलो गांजा, 43 हजार नकदी के साथ महिला काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो किलो गांजा, 43 हजार नकदी के साथ महिला काबू
Updated Tue, 20 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला में नशे का अवैध कारोबार कर रही एक महिला को पुलिस ने रंगे हाथों धर दबोचा। महिला लंबे समय से ढारे में अवैध रूप से नशे का कारोबार चलाती थी। ओल्ड बस स्टेंड के समीप डाउन डेल में पुलिस ने सूचना के आधार पर एक ढारे में छापेमारी की। तलाशी के दौरान पुलिस ने ढारे से करीब 2 किलो गांजा बरामद किया। इसके साथ तलाशी के दौरान 43 हजार की नकदी भी बरामद की गई। सदर पुलिस टीम एसएचओ रविंद्र कुमार की अगुवाई में ओल्ड बस स्टैंड और कृष्णानगर की तरफ रुटीन गश्त पर थी। इसी दौरान डाउन डेल में एक ढारे में नशे का कारोबार चलने की सूचना मिली। टीम कार्रवाई के लिए डाउन डेल पहुंची और ढारे में छापेमारी कर तलाशी शुरू कर दी। कार्रवाई के दौरान ढारे में रहने वाली महिला मौके पर मौजूद थी। तलाशी के दौरान ढारे से दो किलो गांजा और 43 हजार की नकदी बरामद हुई। मंगलवार को पूछताछ के लिए महिला का 4 दिन का रिमांड लिया गया। पूछताछ में पुलिस यह जानने की कोशिश करेगी की महिला कहां से नशे का सामान लाती थी और किसे बेचती थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज का मामले की छानबीन शुरू कर दी है।