फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   चालक, परिचालक को पीटने पर कांस्टेबल और साथियों पर केस

चालक, परिचालक को पीटने पर कांस्टेबल और साथियों पर केस

Thu, 22 Feb 2018 09:56 PM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
चालक, परिचालक को पीटने पर कांस्टेबल और साथियों पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। एक कांस्टेबल और उसके दो साथियों के खिलाफ टिपर चालक और कंडक्टर के साथ मारपीट पर थाना बालूगंज में मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपी कांस्टेबल शोघी बैरियर पर तैनात है। पुलिस के मुताबिक वारदात रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे की है। कांस्टेबल और उसके दो साथी गाड़ी में शोघी से घर की तरफ जा रहे थे। सामने से एक टिपर आ रहा था।

इस दौरान टिपर और गाड़ी में हल्की टक्कर हो गई। गाड़ी से तीनों नीचे उतरे और टक्कर से हुई गाड़ी का नुकसान देखने लगे। इस दौरान टिपर चालक भी उतर गया। टिपर चालक से गाड़ी के हुए नुकसान का हर्जाना मांगने लगे। इसी दौरान दोनों पक्षों में बहस हो गई और बहस मारपीट में बदल गई। चालक का आरोप है कि उसे और कंडक्टर को बुरी तरह से पीटा गया। इसकी शिकायत थाना बालूगंज में की गई। पीड़ित का अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। मेडिकल रिपोर्ट में चोट के निशान पाए गए। इस आधार पर पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल और उसके दो साथियों के खिलाफ वीरवार को मुकदमा दर्ज कर दिया। एएसपी सिटी प्रवीर ठाकुर ने कहा कि आरोपी कांस्टेबल को शोघी बैरियर से हटाकर पुलिस लाइन कैथू भेज दिया जाएगा। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed