फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   कॉलेज के गेट के बाहर प्राध्यापक से मारपीट

कॉलेज के गेट के बाहर प्राध्यापक से मारपीट

Thu, 18 Apr 2019 11:40 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 11:40 AM IST
विज्ञापन
कॉलेज के गेट के बाहर प्राध्यापक से मारपीट
दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक के गेट के बाहर बुधवार शाम प्राध्यापक और लैब असिस्टेंट (प्रयोगशाला सहायक) पर हमला किया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शाम लगभग साढ़े पांच बजे प्राध्यापक स्नातक स्तर की परीक्षा में उप-अधीक्षक की ड्यूटी देने के बाद गेट से बाहर निकला। इस दौरान उनकी गाड़ी के आगे एक युवक ने स्कूटी लगा दी। प्राध्यापक कार से जैसे ही बाहर निकले और स्कूटी हटाने के लिए कहा तो युवक ने तैश में आकर साथियों के साथ प्राध्यापक पर हमला बोल दिया। बीच बचाव करने आए कॉलेज में तैनात प्रयोगशाला सहायक से भी मारपीट की गई। इस दौरान खूब लात घूंसे चले। इसके बाद आरोपी वहां से चले गए। पीड़ित प्राध्यापक ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। चौकी प्रभारी राजिंद्र पठानिया दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने प्राध्यापक के बयान कलमबद्ध किए।


प्राध्यापक और प्रयोगशाला सहायक का मेडिकल एफआरयू अस्पताल दौलतपुर चौक में करवाया। पुलिस के अनुसार दूसरे पक्ष ने भी पुलिस चौकी में पहुंचकर प्राध्यापक के खिलाफ शिकायत की है। बताया जा रहा है कि एक युवक ने बुधवार को कॉलेज में परीक्षा दी। चौकी प्रभारी राजिन्दर पठानिया ने बताया कि पुलिस ने कॉलेज गेट के बाहर हुए झगड़े का मामला दर्ज करके प्राध्यापक और प्रयोगशाला सहायक का मेडिकल करवा पर दिया है। दूसरी तरफ से भी शिकायत मिली है जिस पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। कॉलेज की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed