फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   धर्मशाला में कार खाई में गिरी, 3 की मौत

धर्मशाला में कार खाई में गिरी, 3 की मौत

Sat, 10 Jun 2017 11:52 PM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
धर्मशाला में कार खाई में गिरी, 3 की मौत
धर्मशाला। कोतवाली-मैक्लोडगंज बाईपास पर शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे कार खाई में गिरने से तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

हादसे में मरने वाले युवकों की पहचान कार चालक रितेश भारद्वाज (29) पुत्र बलदेव भारद्वाज निवासी गांव पिहिरवीं डाकघर भगेड़ तहसील घुमारवीं, बिलासपुर, शशि पुत्र सुभाष चंद निवासी गांव करयाड़ी, डाकघर तराकड़ तहसील हमीरपुर और सोनी उर्फ राजेश पुत्र कीकर सिंह निवासी गांव भदरोआ डाकघर भटेहड़, तहसील बमसन जिला हमीरपुर और घायलों की पहचान सौरभ पुत्र संतोष कुमार निवासी करयाड़ी और सुनील कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी मट्टनसिद्ध जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक पांचों युवक काले रंग की स्विफ्ट कार नंबर एचपी 23ए-4555 में सवार होकर मैक्लोडगंज से धर्मशाला की ओर आ रहे थे। बाईपास के पास तेज रफ्तार के चलते उतराई में अचानक कार अनियंत्रित होकर करीब 15 फुट तक हवा में उछलने के बाद सड़क के नीचे खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि कार पेड़ से टकराने के बाद खाई में पत्थरों पर गिरकर पूरी तरह चकनाचूर हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कार की सीटों से बड़ी मशक्कत के बाद युवकों को बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही एसएचओ धर्मशाला सुनील राणा, एएसआई अशोक ठाकुर और हेड कांस्टेबल राजकुमार अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और हादसा ग्रस्त कार से युवकों को बाहर निकाला। इनमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक ने जोनल अस्पताल में दम तोड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। मृतक युवकों के शवों का धर्मशाला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed