{"_id":"5cc6f424bdec2207843be7bd","slug":"19-year-old-rape-in-shimla-in-moving-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी शिमला में चलती कार में 19 साल की युवती से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
राजधानी शिमला में चलती कार में 19 साल की युवती से दुष्कर्म
Mon, 29 Apr 2019 06:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 29 Apr 2019 06:25 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला में चलती कार में 19 साल की युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात रविवार रात करीब दस बजे की है लेकिन इसका खुलासा सोमवार को हुआ। पीड़ित युवती बहुत सहमी हुई है। उसने गुड़िया हेल्पलाइन से पुलिस को शिकायत की है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि वह मॉल रोड से आ रही थी। इस दौरान अचानक एक कार रुकी और उसे कार के भीतर खींच लिया।
विज्ञापन
इसके बाद चलती कार में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने पीड़ित युवती के बयान दर्ज कर लिए हैं और मेडिकल भी करवा लिया गया है। ढली थाने में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शहर में इस तरह की वारदात से दहशत का माहौल है। डीएसपी प्रमोद शुक्ला ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन