फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   19 year old girl kidnapped on road in moving car in Kullu Himachal Pradesh

शादी के लिए दिनदहाड़े जबरन गाड़ी में बिठाकर युवती का अपहरण

Sun, 07 Apr 2019 06:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 07 Apr 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
19 year old girl kidnapped on road in moving car in Kullu Himachal Pradesh
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के उपमंडल बंजार के बाहू में सड़क पर चल रही युवती को एक युवक अपने साथियों के साथ मिलकर जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर सरकाघाट ले गया। इतना ही नहीं युवती चिल्ला नहीं पाए, इसके लिए उसके मुंह पर पट्टी बांध दी।

विज्ञापन


युवती ने जैसे-तैसे परिजनों से संपर्क किया। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। बंजार में दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


हालांकि अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत खावल की युवती बस में अपने घर की ओर जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहू तक वह बस में गई। बाहू में बस से उतरने के बाद वह पैदल जा रही थी। इस दौरान एक युवक अपने कुछ साथियों के साथ आया और उसे जबरदस्ती गाड़ी में बिठाकर पहले गाड़ागुशैणी और उसके बाद सरकाघाट ले गए। उसने युवती का मुंह पट्टी से बंद कर दिया।

सरकाघाट पहुंचने पर उस पर शादी करने के लिए दबाव बनाने लगा। लेकिन किसी तरह से उसने परिजनों से संपर्क साधा। इसके बाद परिजन लड़की तक पहुंचे और उसे आरोपी युवक के चंगुल से छुड़वाया। परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ बंजार थाना में युवती को जबरदस्ती अगवा कर उससे शादी करने का दबाव बनाने की शिकायत दर्ज करवाई है।

मामले को लेकर बंजार में चर्चाओं का माहौल है। बताया जा रहा है कि लड़के का नाम जेपी है। इस संबंध में बंजार थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने कहा कि 19 वर्षीय युवती की शिकायत के आधार पर भी आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी 363, 366 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी गई है। इसके लिए गठित टीम की ओर से छापामारी की जारी जा रही है। जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed