फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   एबीपीपी एसएफआई प्रदर्शन

एबीपीपी ने लगाए कुलपति गो बैक के नारे

Mon, 25 Mar 2019 11:15 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 25 Mar 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
एबीपीपी एसएफआई प्रदर्शन

विज्ञापन
शिमला। एबीवीपी ने विवि के मुख्य गेट पर सुबह दस बजे कुलपति की गाड़ी को घेरा और उनसे हिंसा में शामिल एसएफआई के लोगों की गिरफ्तारी करने तथा छात्रावासों रह रहे बाहरी तत्वों को बाहर किए जाने की मांग को उठाया। इस पर कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार ने गाड़ी से उतरकर सड़क पर धरना दे रहे कार्यकर्ताओं को भरोसा दिया कि तीन दिन के भीतर पूरे मामले की छानबीन करने के बाद हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इकाई अध्यक्ष योगराज डोगरा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कुलपति गो बैक के नारे भी लगाए। 24 मार्च की हिंसा में आरएसएस स्वयं सेवकों और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ था। इनमें से चार अभी भी आईजीएमसी में दाखिल हैं। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पुस्तकालय के बाहर प्रदर्शन किया। इसमें राष्ट्रीय महामंत्री हेमा ठाकुर और छात्र नेताओं ने पूरे घटनाक्रम के लिए एसएफआई को जिम्मेदार ठहराया।


बालुगंज के पास फिर हमला
शिमला। बालुगंज चौक पर सोमवार को दोपहर बाद छात्र गुटों के बीच हुई हिंसा पर एबीवीपी इकाई अध्यक्ष योगराज ने एसएफआई पर उनके कार्यकर्ताओं पर हमला कर घायल करने का आरोप भी लगाया है। कहा कि उनके कार्यकर्ता आईजीएमसी में अपने साथी कार्यकर्ताओं का हाल पूछने जा रहे थे। सुबह छात्रावासों से भागे एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने घात लगाकर उनके कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। पुलिस से मांग की कि इन हमलावरों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed