{"_id":"5c5485a8bdec224e1b7f61ac","slug":"171549043112-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्बल व्यापारी से पकड़ी 1.10 करोड़ की कर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मार्बल व्यापारी से पकड़ी 1.10 करोड़ की कर चोरी
Sat, 02 Feb 2019 10:37 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 02 Feb 2019 10:37 AM IST
विज्ञापन
आयकर विभाग ने कांगड़ा जिले के दो व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर सर्वे कर करोड़ों की कर चोरी का खुलासा किया है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार धर्मशाला के एक मार्बल ट्रेडिंग कंपनी की कर चोरी की शिकायत पर आयकर विभाग की टीमों ने सर्वे किया। सर्वे के दौरान दस्तावेजों से अकेले मार्बल ट्रेडिंग कंपनी से 1.10 करोड़ रुपये की अघोषित आय का खुलासा हुआ है। विभागीय अधिकारी अभी भी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं और बताया जा रहा है कि यह राशि अभी और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
उधर, विभाग की एक अन्य टीम ने धर्मशाला के एक प्रतिष्ठित होटल का भी सर्वे किया है। फिलहाल होटल मालिक प्रदेश से बाहर होने की वजह से जांच की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि यहां भी लाखों की अघोषित आय का खुलासा होने की संभावना है। विभागी अधिकारियों का कहना है कि कई अन्य संस्थानों की भी जांच की जा रही है और आने वाले समय में उन पर भी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन