फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   आईटीबीपी में भर्ती करवाने के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी

आईटीबीपी में भर्ती करवाने के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी

Fri, 22 Feb 2019 10:51 AM IST
ASHOK CHAUHAN ashok chauhan
Updated Fri, 22 Feb 2019 10:51 AM IST
विज्ञापन
आईटीबीपी में भर्ती करवाने के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

गगरेट (ऊना)। 

बताया जा रहा है आरोपी ने पीड़ित युवक को आईटीबीपी का ज्वाइनिंग लेटर भी दे दिया। जब पीड़ित युवक लेटर लेकर आईटीबीपी केंद्र में पहुंचा तो उसे वहां पहुंचकर पता चला कि उसे जो ज्वाइनिंग लेटर दिया है वो फर्जी है। पीड़ित युवक के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस थाना गगरेट में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

कांगड़ा जिले के देहरा तहसील के चनौर गांव के जगदीश ने इस संबंध में पुलिस थाना गगरेट में शिकायत दर्ज करवाई है। जगदीश ने आरोप लगाया कि लाल बाहदुर और उसकी पत्नी ने उसके बेटे नितिश कुमार को आईटीबीपी में भर्ती करवाने के लिए उनसे पांच लाख रुपये लिए।
विज्ञापन

आरोपी पति-पत्नी उसके बेटे को आईटीबीपी में भर्ती करवाने के लिए मध्य प्रदेश के शिवपुरी ले गए। यहां उन्होंने युवक को आईटीबीपी में भर्ती होने का आश्वासन देकर एक ज्वाइनिंग लेटर दे दिया। नितिश ज्वाइनिंग लेटर लेकर शिवपुरी में आईटीबीपी केंद्र पहुंचा। वहां तैनात आईटीबीपी अधिकारियों ने इस लेटर को फर्जी बताया। इससे उनके पांव तले जमीन ही खिसक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गगरेट थाना प्रभारी चैन सिंह ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने पीड़ित नितिश के पिता जगदीश चंद की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। अभयपुर निवासी तहसील घनारी के आरोपी लाल बहादुर और उसकी पत्नी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed