{"_id":"5b86d4a642c792463c050e1c","slug":"161535562918-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टुटू में कार सवार बदमाशों ने व्यक्ति से लूटे 29 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टुटू में कार सवार बदमाशों ने व्यक्ति से लूटे 29 हजार
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टुटू में कार सवार बदमाशों ने व्यक्ति से लूटे 29 हजार
एटीएम से पैसा निकाल कर घर जा रहा था मोहम्मद जलालुदीन
मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। मंगलवार रात टुटू में बीएमडब्लयू कार में सवार तीन बदमाश राह चलते एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर 29 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। यह वारदात टुटू पावर हाउस के समीप उस समय हुई जब शिकायतकर्ता अपने घर जा रहा था। झारखंड निवासी मोहम्मद जलालुदीन (27) रात करीब पौने 11 बजे टुटू चौक से पीएनबी एटीएम से रुपये निकाल कर पावर हाउस के पास पहुंचा था। इसी दौरान उसके समीप एक बीएमडब्लयू एक्स रुकी। कार से तीन लोग बाहर निकले और उसके साथ मारपीट
की और नकदी छीन कर नालागढ़ रोड की ओर फ रार हो गए। पुलिस का दावा है कि सूचना मिलते ही नालागढ़ रोड स्थित नाकों पर सूचना दे दी थी लेकिन वहां से ऐसी कोई गाड़ी नहीं गुजरी थी। बहरहाल, जलालुदीन के फिर से बयान लिए जा रहे हैं। बताया
जा रहा है कि उसे कार का नंबर पूरी तरह ध्यान में नहीं रहा। घटना स्थल और टुटू चौक के पास लगे सीसीटीवी की फुटेज ली जा रही है, जिससे वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों का पता लग सके। डीएसपी हैडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने कहा कि शिकायत के आधार पर थाना बालूगंज में मुकदमा दर्ज कर आगामी छानबीन की जा रही है।