{"_id":"595bce884f1c1bcc3a8b46a4","slug":"161499188872-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदारों से सवा लाख जुर्माना वसूलेगा विभाग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानदारों से सवा लाख जुर्माना वसूलेगा विभाग
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सब्जी और राशन के मनमाने दाम वसूलने के अलावा रेट लिस्ट न दर्शाने वाले दुकानदारों पर महकमे ने शिकंजा कस दिया है। विभाग की ओर से जिले भर में किए गए निरीक्षण के दौरान कई तरह की खामियां पाई थी। महकमे ने जिला शिमला के रोहड़ू चौपाल और जुब्बल में निरीक्षण किए थे। जहां पर दुकानदारों की ओर से लोगों को मनमाने दामों पर सब्जी और फल बेच रहे थे।
कुछ दुकानों में रेट लिस्ट भी मौके पर नहीं थी। महकमे ने कुल 29 दुकानों का निरीक्षण किया था। ऐसे में अब महकमे ने इन दुकानदारों को नोटिस जारी कर दिए हैं। दुकानदारों से महकमा एक लाख 19 हजार तीन सौ रुपये का जुर्माना वसूलेगा। जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले पुरुषोतम सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उधर, खाद्य महकमा का कहना है कि आने वाले दिनों में विभाग शहरों में भी टीम बनाकर इस तरह के निरीक्षण दुकानों में करेंगे।