फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   आग से तीन गाड़ियां राख

पंथाघाटी में आग लगने से तीन वाहन जले

Tue, 18 Jun 2019 11:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
आग से तीन गाड़ियां राख
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। राजधानी के पंथाघाटी में लोअर शिव मंदिर के पास सड़क किनारे खड़ी गाड़ियां रात को अचानक लगी आग की चपेट में आकर चल गईं। आग रात करीब दो बजे लगी।
वाहन मालिक अपनी गाड़ी शिव मंदिर के पास पार्र्क करके घर चले गए थे। अचानक रात को जब गाड़ी से लपटें उठीं तो लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया। इसी दौरान अग्निशमन विभाग को आग लगने की सूचना दी गई। रात 2 बजकर 10 मिनट पर मिली सूचना के बाद दमकल कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग पर काबू पा लिया गया। अग्निशमन विभाग के मुताबिक सबसे पहले आग मारुति कार में लगी। इसके बाद आग ने साथ खड़ी दो गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में मारुति कार पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुकी है अन्य दो वाहनों को मामूली नुकसान पहुंचा है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed