{"_id":"5ceebf9dbdec22072e6f8d6d","slug":"155915054018-shimla-news34","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाखू चोरी मामले में साढ़े छह लाख रुपये के आभूषण बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जाखू चोरी मामले में साढ़े छह लाख रुपये के आभूषण बरामद
Thu, 30 May 2019 11:38 AM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के वीआईपी क्षेत्र जाखू में एक कारोबारी के घर से हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस को 17 दिन के भीतर बड़ी कामयाबी मिली है। मंगलवार को पुलिस ने चोरी किए लाखों रुपये के सोने और डायमंड के आभूषणों को तिब्बतियन मार्केट के एक कारोबारी से बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने इस कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस ने शक के आधार पर ठियोग के दो लोगों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने घर को अकेले पाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने आभूषण कारोबारी को बेच दिए थे। वीरवार को पुलिस तीनों आरोपियों को अदालत में पेश करेगी। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने जाखू के एक घर से चोरी किए करीब साढ़े छह लाख के आभूषणों को बरामद कर लिया है। वीरवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। हालांकि पुलिस अभी भी डेढ़ लाख की रिकवरी की जानी है।
विज्ञापन
यह था पूरा मामला
11 मई की रात को चोरों ने लोअर बाजार के एक कारोबारी के घर सेंध लगाकर लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए थे। शातिरों ने संयोजित तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पूरा परिवार घर बंद कर डिनर के लिए बाहर गया था। रात करीब ग्यारह बजे घर लौटे तो देखा घर से डायमंड के टॉप्स और कांटे के अलावा सोने की दो चेन, एक जोड़ी टॉप्स, चार चूड़ियां, कांटे, किटी सेट, एक ब्रेसलेट और एक अंगूठी चोरी हो चुके थे। इसके अलावा शातिर ने करीब पंद्रह हजार की नगदी तथा कुछ दस्तावेज भी भी गायब थे।
विज्ञापन
पुलिस ने 17 दिन के अंदर सुलझाया मामला
पुलिस ने शक के आधार पर 26 मई को ठियोग के दो युवकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी बलबीर (34) और मनीष (38) ने कबूला कि उन्होंने 11 मई की रात को जाखू के एक घर को अकेले पाकर चोरी की थी। इसके बाद उन्होंने आभूषणों को तिब्बतियन मार्केट के एक कारोबारी को बेच दिए थे। दोनों आरोपी उपनगर संजौली में रहते हैं।