फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   कैमरे ठीक होते तो तुरंत पकड़ा जाता ऑटो चालक

कैमरे ठीक होते तो तुरंत पकड़ा जाता ऑटो चालक

Mon, 28 Aug 2017 10:11 PM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
कैमरे ठीक होते तो तुरंत पकड़ा जाता ऑटो चालक
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए रामपुर पुराने बस अड्डे में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जो खराब हैं। ये कैमरे खराब नहीं होते तो इसकी सीसीटीवी फुटेज देखकर भी आरोपियों को पुलिस दबोच सकती थी। इन कैमरों का कंट्रोल रूम भी रामपुर थाना बनाया गया है। शहर में कुल 16 कैमरे लगे हैं और सभी जवाब दे गए हैं। इस गंभीर मामले को पुलिस तंत्र ने स्थानीय प्रशासन के ध्यान में नहीं लाया। हैरानी की बात यह है कि ये कैमरे चल रहे हैं या नहीं। इस दिशा में प्रशासनिक अधिकारी भी आंखें मूंदे रहे हैं। अगर ऐसा न होता तो इन कैमरों को चालू हालत में रखता।

जब ऑटो पाटबंगला की तरफ पहुंचा तो लड़की ने ऑटो से छलांग लगा दी। वहां से वह भागते-भागते स्कूल पहुंची। स्कूल में अध्यापकों ने देखा कि छात्रा सहमी और घबराई हुई है। शिक्षकों ने कारण जाना तो छात्रा ने आप बीती सुना दी। शिक्षक छात्रा को लेकर रामपुर थाने पहुंचे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ऑटो चालक की खोज आरंभ कर दी। लेकिन हैरानी की बात रही कि खबर लिखे जाने तक न तो ऑटो का पता चल पाया है और न ही ऑटो चालक का। ऐसे में पुलिस के लिए भी यह गंभीर मसला बन गया है कि आखिर वो ऑटो गया कहां गया। पुलिस ने किडनेपिंग का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही इस मामले में ऑटो यूनियन को भी थाने में तलब किया गया है। सबसे हैरान करने वाली बात यी है कि नोगली के लिए चुनिंदा ऑटो ही चलते हैं। जो इस रूट पर हर दिन चलते हैं। उन्हें इस बात की पूरी जानकारी रहती है कि और कौन-कौन से ऑटो नोगली को चलते है। लेकिन जब ये घटना हुई तो सभी ऑटो चालक इस बात से मुकर गए कि वह इस तरह के किसी ऑटो को जानते हैं। ऑटो यूनियन रामपुर के प्रधान देवी चंद गौतम ने कहा कि ऐसी घटनाओं को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संबंधित ऑटो चालक की पहचान के लिए यूनियन प्रयास कर रही है। अतिरिक्त थाना प्रभारी गंगा सिंह ने कहा कि पुलिस हर पहलु की जांच कर रही है। जल्द किडनेपिंग में शामिल ऑटो चालक पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed