फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   कार खाई में गिरी, 21 वर्षीय युवक की मौत

कार खाई में गिरी, 21 वर्षीय युवक की मौत

Tue, 06 Jun 2017 11:07 PM IST
Updated Tue, 06 Jun 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
कार खाई में गिरी, 21 वर्षीय युवक की मौत

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नौहराधार/ संगड़ाह (सिरमौर)। तहसील नौहराधार के अंतर्गत नोहरा-टोंडा सड़क मार्ग पर निहोग के समीप सोमवार शाम एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई जिससे उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका पिता गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम एक आल्टो कार (एचपी16-7054) निहोग के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। लगभग 100 मीटर नीचे गिरने के कारण कार के परखचे उड़ गए। हादसे के बाद कार में सवार हर्ष शर्मा और उनके पिता रिखी राम निवासी निहोग को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन मंगलवार को 21 वर्षीय हर्ष की मौत हो गई। जबकि रिखी राम को उपचार के लिए राजगढ़ से सोलन के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

नौहराधार थाना में तैनात एएसआई नीलकंठ ने दुर्घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--नोहरा-टोंडा सड़क पर निहोग के समीप हादसा
--हादसे में मृतक युवक के पिता गंभीर घायल
--पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी
-----
ढांक में गिरने से बुजुर्ग की मौत
संगड़ाह (सिरमौर)। ग्राम पंचायत सांगना के पाब गांव में मंगलवार को एक बुजुर्ग की ढांक से गिरने के कारण मौत हो गई। जानकारी अनुसार सिंगा राम सुबह अपने खेत में काम करने जा रहा था। रास्ते में अचानक उसका पांव फिसल गया और वह करीब 250 फुट नीचे खाई में गिर गया। खेत में कार्य कर रहे लोगों ने उसे गिरते हुए देखा। इसके बाद उसे 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन अधिक चोट लगी होने के कारण उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप शर्मा ने बताया कि सिंगा राम का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed