फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   शहर में अवैध निर्माण पर चलने लगा निगम का हथौड़ा

शहर में अवैध निर्माण पर चलने लगा निगम का हथौड़ा

Sun, 10 Dec 2017 09:38 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
शहर में अवैध निर्माण पर चलने लगा निगम का हथौड़ा
अवैध निर्माण पर एमसी का हथौड़ा, एक दर्जन को नोटिस
विज्ञापन

एनजीटी के आदेशों के बाद नगर निगम की कार्रवाई, भवन मालिकों में हड़कंप
फिंगास्क इस्टेट, संजौली में पहुंचीं एमसी टीम ने मकानों के छज्जे, लेंटर गिराए
नक्शा न दिखा पाने और मजदूरों की सुरक्षा को लेकर एक दर्जन को नोटिस जारी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों के बाद शहर में अवैध निर्माण पर नगर निगम का हथौड़ा चलना शुरू हो गया है। पांच दिन में निगम ने दो स्थानों पर अवैध निर्माण तोड़ दिया जबकि एक दर्जन से अधिक भवन मालिकों को नोटिस थमा दिए हैं। नगर निगम की इस कार्रवाई से शहर के भवन मालिकों में हड़कंप मच गया है। शहर में ऐसे दर्जनों भवन हैं, जिनका इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है। निगम की टीम ने शिकायत मिलने के बाद कालीबाड़ी के साथ लगते फिंगास्क इस्टेट और संजौली में जाकर अवैध निर्माण तोड़ा है। दोनों भवनों के छज्जे और लेंटर तोड़े गए हैं जो अवैध तरीके से बनाए गए हैं।
शिकायत मिलने के बाद जब इनके नक्शे जांचे गए तो इनकी पोल खुली। इसके अलावा एक दर्जन से अधिक भवन मालिकों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। यह नोटिस नक्शा न दिखा पाने, काम में लगे मजदूरों की पर्याप्त सुरक्षा न होने को लेकर जारी किए गए हैं। नगर निगम का कहना है कि एनजीटी के आदेशों पर शहर में फिलहाल नक्शे पास करने का काम पूरी तरह बंद है। पहले से चल रहे निर्माण कार्यों में अवैध निर्माण रोकने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

---
अवैध निर्माण जांचने फील्ड में उतरे अफसर
नगर निगम की एपी शाखा की टीम शहर में अवैध निर्माण पर कड़ी निगरानी रख रही है। एपी डीके नाग और उनके साथ छह जेई की टीम शहर में जगह जगह जाकर निर्माण कार्यों का जायजा ले रही है। पिछले सात दिन में दो दर्जन से अधिक निर्माणाधीन भवनों का रिकॉर्ड चैक किया जा चुका है। अवैध निर्माण को लेकर लोग निगम में शिकायत भी कर सकते हैं। नगर निगम टोल फ्री नंबर 1916 पर भी शिकायतें दर्ज हो रही हैं। अवैध निर्माण को लेकर मई से अब तक 300 से अधिक केस निगम अदालत में भी लग चुके हैं। एनजीटी के आदेशों के बाद निगम ने कार्रवाई और तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
नक्शे और दस्तावेज तैयार रखें भवन मालिक
शहर में जिन भवनों का निर्माण कार्य अभी चल रहा है, उनके मालिकों को दस्तावेज और नक्शे तैयार रखने को कहा गया है। निगम की टीम कभी भी इनका रिकॉर्ड चैक कर सकती है। नक्शे संबंधी रिकॉर्ड न मिलने और निर्माण में डेविएशन पाए आने पर तुरंत भवन मालिक को नोटिस जारी हो जाएगा।

---
अवैध निर्माण पर एमसी की नजर
एनजीटी के आदेशों के बाद नक्शे पास करने का काम अभी बंद है। शहर में अवैध निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। नगर निगम अवैध निर्माण पर निगरानी रख रहा है और कार्रवाई भी की जा रही है।
जीसी नेगी, आयुक्त, नगर निगम शिमला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed