फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   अब्दुल्ला के उम्र के दस्तावेजों से छेड़छाड़ करा सकते हैं आजम

अब्दुल्ला के उम्र के दस्तावेजों से छेड़छाड़ करा सकते हैं आजम

Tue, 13 Jun 2017 01:13 AM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
अब्दुल्ला के उम्र के दस्तावेजों से छेड़छाड़ करा सकते हैं आजम
‘अब्दुल्ला के उम्र के दस्तावेजों से छेड़छाड़ करा सकते हैं आजम’
विज्ञापन

रामपुर। स्वार के सपा विधायक अब्दुल्ला आजम की उम्र के दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ की जा सकती है। इस तरह की आशंका इंडियन इंड्रस्ट्रीज एसोसिएशन के चेयरमैन आकाश सक्सेना ने जाहिर की है। डीएम से मुलाकात करके उन्होंने इस तरह की आशंका जाहिर करते हुए अब्दुल्ला के सभी दस्तावेजों को सील करने के साथ ही उम्र को क्लीन चिट देने वाले स्वार क्षेत्र के आरओ की भी जांच कराने की मांग की है। कहा है कि पूर्व मंत्री आजम खां के प्रभाव वाले कई अधिकारी व लिपिक यहां तैनात हैं जो उनकी मदद कर सकते हैं।

पूर्व मंत्री आजम खां के बेटे एवं स्वार के सपा विधायक अब्दुल्ला आजम की कम उम्र में चुनाव लड़ने की शिकायत नामांकन के वक्त से चल रही है। पहले इस मुद्दे को स्वार से बसपा प्रत्याशी रहे नवाब काजिम अली खां ने उठाया था तब प्रशासन ने अब्दुल्ला द्वारा पेश किए गए दस्तावेजों के आधार पर उम्र को लेकर उठ रहे सवालों पर क्लीन चिट दे दी थी, जिसके बाद इस मामले की रिट हाईकोर्ट में भी विचाराधीन है। अब जबकि अब्दुल्ला स्वार से विधायक बन चुके हैं। ऐसे में आईआईए के चेयरमैन भी इस मुद्दे पर खुलकर सामने आ गए हैं। उन्होंने पिछले दिनों निर्वाचन आयुक्त से मुलाकात कर इस मुद्दे पर कार्रवाई की मांग रखी थी, जिस पर चुनाव आयोग ने मामला विधिक सेल को भेज दिया था। इस बीच अब आईआईए के चेयरमैन ने सोमवार को डीएम से मुलाकात की। साथ ही इस मुद्दे पर कार्रवाई की मांग की। कहा कि अब्दुल्ला आजम की कम उम्र का मामला भारत निर्वाचन कार्यालय में पहुंचा हुआ है। कहा कि रामपुर में तमाम अधिकारी अभी भी आजम खां के दबाव में काम कर रहे हैं। वह अपने प्रभाव से चुनाव कार्यालय में रखी गई अब्दुल्ला आजम की उम्र के दस्तावेजों की फाइलों में छेड़छाड़ करा सकते हैं। कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से इन फाइलों को सील बंद किया जाए। उन्होंने अब्दुल्ला की उम्र को क्लीन चिट देने वाले स्वार क्षेत्र के आरओ के खिलाफ भी जांच कराने की मांग की है। कहा कि आरओ ने दसवीं की मार्कशीट जांच के दौरान क्यों नहीं मांगी। यह एक बड़ा सवाल है। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की मांग रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed