फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   13 Years Old girl raped by his Brother at Sirmaur.

सगे भाई और गांव के युवक ने किया 13 साल की मासूम से रेप

Fri, 02 Sep 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ददाहू(सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, ददाहू(सिरमौर) Updated Fri, 02 Sep 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
13 Years Old girl raped by his Brother at Sirmaur.

13 साल की नाबालिग के लिए उसका सगा भाई ही हैवान बन गया। मासूम से न सिर्फ उसके भाई बल्कि गांव के युवक ने भी रेप किया। दोनों आरोपी भी नाबालिग बताए जा रहे हैं। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के जिला सिरमौर का है।

विज्ञापन


यहां बहन ने अपने सगे भाई और गांव के एक युवक पर दुराचार का आरोप लगाया है। रेणुका इलाके की यह लड़की 13 साल जबकि दोनों आरोपी 15-16 साल के हैं। रेप की यह वारदात अलग अलग समय में अंजाम दी गई है।
विज्ञापन


लड़की की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ भादंसं की धारा 376 और पोक्सो एक्ट की धारा 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वीरवार को दोनों आरोपियों का ददाहू अस्पताल में मेडिकल करवाने के साथ ही लड़की के बयान अदालत में दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मासूम ने बताया भाई ही नहीं, गांव के युवक ने भी किया रेप

13 Years Old girl raped by his Brother at Sirmaur.

एएसपी विनोद धीमान ने इस मामले की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार लड़की दो-तीन दिन पहले रात को ददाहू बाजार में अकेली देखी गई। गश्त पर तैनात पुलिस ने लड़की को चाइल्ड हेल्प लाइन को सौंपा।

चाइल्ड हेल्प लाइन ने नाहन में नाबालिग लड़की का मेडिकल करवाया जहां दुराचार की पुष्टि हुई। लड़की से पूछताछ के बाद जिला एसपी के पास इसकी शिकायत की गई। इस पर एसपी ने यह मामला रेणुका थाने को सौंपा।

लड़की के मुताबिक उसके सगे भाई ने एक साल पहले जबकि गांव के लड़के ने डेढ़ माह पहले उसके साथ दुराचार किया है। पुलिस ने सच्चाई सामने आते ही केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस घटना से इलाके में हर कोई सकते में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed