फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   13 years old girl raped at shimla KNH.

बीमार मां का इलाज करवाने शिमला आई नाबालिग से रेप

Wed, 17 Feb 2016 08:49 AM IST
Updated Wed, 17 Feb 2016 08:49 AM IST
विज्ञापन
13 years old girl raped at shimla KNH.

शिमला के कमला नेहरू अस्पताल में अनुबंध पर तैनात चतुथ श्रेणी कर्मचारी को तेरह साल की लड़की के साथ दुराचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में एक टैक्सी ड्राईवर की भी पुलिस को तलाश है। लड़की नेपाली मूल की है और अस्पताल में इसकी मां उपचाराधीन है।

विज्ञापन


यही पर आरोपी कर्मचारी ने इसे झांसे में लिया और उसका दुराचार किया। इस मामले में अस्पताल के बाहर टैक्सी का काम करने वाला एक चालक भी शामिल बताया जा रहा है। मामला छह फरवरी का है। लड़की के अस्पताल से गायब होने की सूचना के बाद इस बारे में उसके पिता की ओर से थाना छोटा शिमला में मुकदमा दर्ज करवाया गया।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने लड़की की तलाश शुरू की। छानबीन में पता चला कि लड़की को एक टैक्सी में हमीरपुर ले जाया गया है। दोनों आरोपियों ने लड़की के साथ कई बार दुराचार किया। हमीरपुर से पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया है। इस बारे में एसपी शिमला डी डब्ल्यू नेगी ने कहा कि केएनएच के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ता रोककर नाबालिग से की जबरदस्ती

13 years old girl raped at shimla KNH.

वहीं चंबा के कबायली क्षेत्र होली में तेरह वर्षीय नाबालिग के साथ अश्लील हरकतें व दुराचार का प्रयास करने के आरोप में युवक पर मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने बताया कि जब वह अपनी मौसी के घर से वापस लौट रही थी तभी रास्ते में पड़ते जंगल में उसे वहिंद्र (24) पुत्र गुड्डू राम निवासी गांव कुठेहड़ मिला।

उसने उसे अकेला पाकर उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो आरोपी उसे जबरन घसीटकर घने जंगल की तरफ ले जाने की कोशिश करने लगा। जिस पर पीड़ित ने चिल्लाना शुरू कर दिया और उसके जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज सुनकर पीड़ित की मौसी व कुछ अन्य लोग वहां पहुंचे।

लोगों को देखते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। ग्रामीण इसके बाद पुलिस चौकी पहुंच गए और उन्होंने आरोपी वहिंद्र के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो व आईपीसी 354ए के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed