{"_id":"5c5db004bdec2237d601405f","slug":"121549643780-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामा मस्जिद के कमरे का ताला तोड़ कर लिया कब्जा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जामा मस्जिद के कमरे का ताला तोड़ कर लिया कब्जा
Sat, 09 Feb 2019 11:01 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 09 Feb 2019 11:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिडल बाजार स्थित जामा मस्जिद के एक कमरे का किसी ने ताला तोड़ दिया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि वीरवार को एक व्यक्ति ने मस्जिद का ताला तोड़ दिया और कमरे पर कब्जा कर लिया। कुछ दिन पहले तहसीलदार शहरी ने इस कमरे में ताला लगाया था। शुक्रवार को जामा मस्जिद के इमाम ने एसपी को
विज्ञापन
शिकायत कर बताया कि कुछ लोगों ने यह ताला तोड़ दिया है। गौरतलब है कि कुछ लोगों ने कमरे में अपना सामान अवैध रूप से रखा हुआ था। इसे प्रशासन ने हटाकर कमरे पर ताला लगा दिया था।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने एसपी का दिए शिकायतपत्र में कहा कि 16 जनवरी को तहसीलदार शहरी ने मस्जिद के एक कमरे को ताला लगाया था। इस दौरान उनके साथ पुलिस और वक्फ बोर्ड के अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
लेकिन आरोपी ने कानून की प्रक्रिया का उल्लंघन करते हुए अब मस्जिद के कमरे का ताला तोड़ दिया है। कमरे पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। शिकायतकर्ता इस्लामुदीन इमाम ने एसपी से मांग की कि इस बारे में जल्द कानूनी कार्यवाही अमल में लाए।