फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   सरकारी बस खाई में लुढ़की, 26 यात्री घायल

सरकारी बस खाई में लुढ़की, 26 यात्री घायल

Thu, 15 Jun 2017 11:04 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
सरकारी बस खाई में लुढ़की, 26 यात्री घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। राजधानी के केल्टी में वीरवार दोपहर बाद करीब चार बजे स्कूली बच्चों और सवारियों को लेकर जा रही परिवहन निगम की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस ऑकलैंड से बरमू जा रही थी। बस में सवार 34 सवारियों में से 26 घायल हो गए हैं। इनमें 14 स्कूली छात्र भी शामिल हैं। तंग सड़क होने और बस का टायर गड्ढे में अटक गया और इसका पट्टा टूट गया। इससे बस अनियंत्रित होकर सड़क से करीब तीस फीट नीचे लुढ़क गई। गनीमत रही कि बस के झाड़ियों में अटक गई। हादसे के बाद यहां चीखो पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच बस के शीशे तोड़े और घायल हुए बच्चों और सवारियों को बाहर निकाला। मदद करने को पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी पहुंचाने की व्यवस्था निजी वाहनों से की और 108 को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने तक अधिकतर घायलों को प्राथमिक उपचार को अस्पताल भेज दिया गया था। अतिरिक्त उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से घायलों को 30 हजार रुपये की फौरी राहत दी गई। अस्पताल में परिजनों की भीड़ लग गई थी। अस्पताल प्रशासन की ओर मिली जानकारी के मुताबिक सब को प्राथमिक उपचार कर दिया गया है। इनमें छह लोगों को गंभीर चोटें आई।
---
घायलों की सूची
गौरव (7 वर्ष ), आशा (4 वर्ष), यश ठाकुर (10 वर्ष), श्रुति (28 वर्ष) बृजेश (20 वर्ष), शारदा देवी (50 वर्ष), रक्ष (27 वर्ष), जयवंती (35 वर्ष), सत्या देवी (50 वर्ष), सुनील (42 वर्ष), पवन वर्मा (32 वर्ष), कर्ण (10 वर्ष), सत्या देवी (50 वर्ष), मंजू चौहान (26 वर्ष), गीतांजली वर्मा (11 वर्ष), अंकुश (14 वर्ष), गीतांजली (16 वर्ष), ईशांत (9 वर्ष), कुमकुम (8 वर्ष), कार्तिक (13 वर्ष), अदिति वर्मा (26 वर्ष), पल्लवी (13 वर्ष), दीक्षा (14 वर्ष), दीक्षा भटिया(14), ईशिका (5 वर्ष), अंश (10 वर्ष), सक्षम (10 वर्ष), सुचित्रा(31 वर्ष), सीया (14 वर्ष) सिमरन(28 वर्ष), अक्षिता सामटा(10 वर्ष), अुतल (17 वर्ष) शामिल है।
विज्ञापन

---
लालपानी बाइपास पर पिकअप हादसे में छह घायल
शिमला। वीरवार को करीब साढ़े चार बजे हुए एक सड़क हादसे में छह लोग घायल हो गए। हादसा लालपानी बाइपास सड़क पर हुआ। इसमें पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। हादसे के घायलों को उपचार को आईजीएमसी लाया गया। यहां इनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बंदरों से बचने के चक्कर में गाड़ी से टकराई महिला, मौत
शिमला। राजधानी के लौंगवुड में सुबह करीब सात बजे सैर के लिए निकली एक महिला पर बंदरों ने हमला कर दिया। बंदरों से बचने के चक्कर में महिला गाड़ी से टकराने के बाद नाली में जा गिरी। इससे महिला की मौत हो गई। लक्कड़ बाजार चौकी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला का नाम रोशनी देवी उम्र 44 साल बताया जा रहा है। पुलिस ने हादसे का मामला दर्ज कर लिया है। महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक महिला लौंगवुड की रहने वाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed