{"_id":"593c38c84f1c1bc92b8b45b6","slug":"121497118920-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुग्घर में देर रात बीच सड़क पर गुंडगर्दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घुग्घर में देर रात बीच सड़क पर गुंडगर्दी
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालमपुर (कांगड़ा)। इलाके के राम चौक और घुग्घर के बीच शुक्रवार रात बीच सड़क पर सरेआम गुंडागर्दी का नंगा नाच हुआ। दो गुटों के बीच बहसबाजी के बाद जमकर मारपीट से लोग सहम गए। बताया जा रहा है कि रास्ते में खड़ी कार को लेकर यह मारपीट हुई । इस दौरान दोनों गुटों में जमकर लात-घूंसे चले। इससे पालमपुर-धर्मशाला वाया नगरी रोड पर करीब आधा घंटा जाम लग गया। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात रामचौक और घुग्घर के बीच दो गुटों में सड़क के बीच मारपीट के दौरान सड़क पर जाम लग गया। सड़क के बीच गुंडागर्दी देख घुग्घर वासी भी अपने घरों से बाहर निकल आए। सड़क के बीच यह मारपीट चली ही हुई थी कि एसएचओ की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख हुड़दंगी थोड़े शांत हुए और उनमें से एक वहां से भाग गया, लेकिन एसएचओ और एसआई बसंत सिंह ने उसे पकड़ लिया, जिसे पुलिस रात को ही थाने ले आई थी। हालांकि ये हुड़दंगी पुलिस से भी उलझते देखे गए। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। हालांकि सूत्र बताते हैं कि दोनों गुटों का आपसी समझौता भी हुआ है। उधर, थाना प्रभारी भूपेंद्र ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने घुग्घर में रात को मारपीट के मामले में सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस प्रकरण की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन