फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   12 year old Girl Raped in Sirmour Himachal Pradesh

घर छोड़ने के बहाने ट्रक में बिठाकर 12 साल की बच्ची से दुराचार

Sun, 23 Jul 2017 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Sun, 23 Jul 2017 10:16 AM IST
विज्ञापन
12 year old Girl Raped in Sirmour Himachal Pradesh

12 साल की बच्ची के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। मामला हिमाचल के सिरमौर जिले का है। बताया जा रहा है कि नाबालिग धार्मिक कार्यक्रम देखने गई थी। आरोप है कि एक गांव का ही ट्रक चालक उसे बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ दुराचार किया।

विज्ञापन


इसके बाद उसे देर रात को गांव में छोड़कर खुद फरार हो गया। परिजनों की शिकायत पर थाना प्रभारी देवानंद गुलेरिया टीम सहित हरियाणा रवाना हुए। रायपुररानी से आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। परिजनों का कहना है कि उनकी 12 साल की बच्ची घर से धार्मिक स्थल के पास गई थी।
विज्ञापन


एक मंदिर में कांवड़ियों का दल हरिद्वार से पहुंचा था। श्रद्धालु भजन-कीर्तन कर रहे थे। देर रात तक वह वापस नहीं पहुंची। गांव में तलाश की गई, लेकिन कोई पता नहीं चला। आधी रात को वह किसी तरह घर पहुंची। परिजनों ने बताया कि गांव का ही आरोपी ट्रक चालक विक्रम सिंह भी धार्मिक स्थल पर पहुंचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर छोड़ने के बहाने ट्रक में बिठाया

12 year old Girl Raped in Sirmour Himachal Pradesh

शुक्रवार देर शाम को उसने बच्ची को घर छोड़ने के बहाने ट्रक में बिठाया। इसके बाद गांव से करीब एक किमी से अधिक दूर एक खड्ड की तरफ ले गया। यहां मासूम के साथ दुराचार किया और आधी रात को घर के समीप छोड़ दिया। घर पहुंचकर बच्ची ने परिजनों को आपबीती सुनाई।

परिजनों ने पांवटा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। थाना प्रभारी देवानंद गुलेरिया पुलिस टीम को साथ लेकर निकले। आरोपी के छिपने के संदिग्ध स्थलों पर दबिश दी। आरोपी चालक की लोकेशन हरियाणा के रायपुररानी पाई गई। पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा।

डीएसपी प्रमोद चौहान ने कहा कि नाबालिग पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर आरोपी ट्रक चालक विक्रम सिंह पुत्र दीपराम के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत धारा-376 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को हरियाणा के रायपुररानी से गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed