फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   12 people in govt services after passing the exam in a fake way, big reveal in police investigation

पुलिस भर्ती फर्जीवाड़े के मुख्य आरोपी का सहारा लेकर 12 लोग दे रहे सरकारी सेवाएं

Fri, 17 Jan 2020 12:36 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 17 Jan 2020 12:36 PM IST
विज्ञापन
12 people in govt services after passing the exam in a fake way, big reveal in police investigation
मुख्य आरोपी बिक्रम चौधरी - फोटो : फाइल फोटो

पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा के फर्जीवाड़े के मुख्य आरोपी बिक्रम चौधरी का सहारा लेकर अभी तक 12 लोग सरकारी क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। बिक्रम ने पैसे लेकर फर्जी तरीके से पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर और हिमाचल पथ परिवहन निगम की कंडक्टरों की हुई लिखित परीक्षा में युवाओं को पास करवाया है। इस दौरान जहां कुछ सॉल्वरों का सहारा लिया गया है, वहीं हाईटेक तकनीक के माध्यम से भी युवाओं को पास करवाने में बिक्रम ने मदद की है।

विज्ञापन


यह खुलासा बिक्रम चौधरी ने पुलिस पूछताछ के दौरान किया है। वहीं अब कांगड़ा पुलिस ने बिक्रम की ओर से बताए गए नामों की लिस्ट संबंधित विभागों को दे दी गई है, जबकि फर्जी तरीके से लिखित परीक्षा पास कर पुलिस विभाग में सेवाएं दे रहे कर्मियों पर पुलिस विभाग कार्रवाई करने के मूड में है। पुलिस बिक्रम की ओर से बताए गए युवाओं की दस्तावेजों की जांच-पड़ताल कर रही है। 

विज्ञापन

कांगड़ा में फैला था बिक्रम का जाल

अभी तक प्रदेश भर में हुई लिखित परीक्षाओं के दौरान बिक्रम के जिला कांगड़ा से संबंध रखने वाले युवाओं के साथ ही तार जुड़े थे। फर्जी तरीके से लिखित परीक्षा पास करने वाले जिन 12 युवाओं के नाम बिक्रम ने उजागर किए हैं, वे सभी जिला कांगड़ा से ही हैं। 

पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा फर्जीवाड़े के मुख्य आरोपी ने पुलिस विभाग, एचआरटीसी कंडक्टर और जेल वार्डर की लिखित परीक्षा में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है। बिक्रम ने अभी तक 12 लोगों के नामों को उजागर किया है।

पुलिस ने इन लोगों की सूची बनाकर संबंधित विभागों को आगामी कार्रवाई के लिए सौंप दी है। वहीं पुलिस विभाग में फर्जी तरीके से भर्ती हुए कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - विमुक्त रंजन, एसपी, कांगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed